What We Stand For
Our Core Values
यही दस मूल्य महासंघ की हर गतिविधि, हर निर्णय और हर सदस्य के साथ हमारे संबंध की नींव हैं।
"Yoga for Every Individual, Professional Excellence for Every Teacher, Wellness for Every Society."
योग के बढ़ते वैश्विक प्रभाव के साथ प्रशिक्षित एवं योग्य योग शिक्षकों की आवश्यकता निरंतर बढ़ रही है, किन्तु लंबे समय तक योग शिक्षकों के रोजगार, सामाजिक सुरक्षा, सम्मान एवं अधिकारों की दिशा में अपेक्षित प्रयास नहीं हो सके। ऐसी परिस्थितियों में एक ऐसे सशक्त राष्ट्रीय संगठन की आवश्यकता अनुभव की गई, जो योग शिक्षकों की आवाज बनकर उनके सम्मान, स्वाभिमान एवं सुरक्षित भविष्य हेतु कार्य कर सके।
इसी पावन संकल्प के साथ अखिल भारतीय योग शिक्षक महासंघ (ABYOGASMS FOUNDATION) की स्थापना हुई।
Integrity
Authenticity
Service
Excellence
Research
Leadership
Innovation
Compassion
National Development
Global Wellness
महासंघ का ध्येय वाक्य
"योगी बनो • सहयोगी बनो • समाज के लिए उपयोगी बनो"
वर्तमान आधुनिक, भागदौड़ एवं तनावपूर्ण जीवनशैली में हमारे ऋषि-मुनियों द्वारा प्रदत्त अमूल्य धरोहर योग सम्पूर्ण विश्व के लिए आशा, स्वास्थ्य एवं सकारात्मकता का आधार बनकर उभरा है। योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि स्वस्थ, संतुलित एवं अनुशासित जीवन जीने की एक संपूर्ण पद्धति है।
यह ध्येय वाक्य महासंघ की मूल भावना, विचारधारा एवं सामाजिक उद्देश्य को अभिव्यक्त करता है।
योगी बनो: स्वयं को शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक रूप से सशक्त बनाएं।
सहयोगी बनो: समाज, राष्ट्र एवं मानवता के प्रति सेवा एवं सहयोग की भावना विकसित करें।
समाज के लिए उपयोगी बनो: अपने ज्ञान, संस्कार एवं योग साधना के माध्यम से समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने का प्रयास करें।
Together We Inspire. Together We Serve. Together We Transform Lives.
चाहे आप शिक्षक हों, संस्थान हों या छात्र — महासंघ आपकी व्यावसायिक यात्रा में साथ खड़ा है।