Founder & National President
संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष
अखिल भारतीय योग शिक्षक महासंघ (ABYOGASMS Foundation) के संस्थापक, जिनके संकल्प ने योग शिक्षकों के सम्मान, अधिकार एवं राष्ट्रीय पहचान के लिए एक जनआंदोलन को जन्म दिया।
अनुभव: 25+ वर्षों का गौरवशाली एवं अनवरत योग अनुभव
About Yogaguru
योग गुरु मंगेश त्रिवेदी भारत के प्रतिष्ठित योग विशेषज्ञ, प्रशिक्षक, प्रेरक वक्ता एवं योग प्रचारक हैं। पिछले 25 से अधिक वर्षों से वे योग को जन-जन तक पहुँचाने के लिए निरंतर कार्यरत हैं। उनके नेतृत्व में लाखों लोगों ने योग को अपनाकर अपने जीवन में स्वास्थ्य, संतुलन, अनुशासन एवं सकारात्मक परिवर्तन का अनुभव किया है।
उन्होंने प्राचीन भारतीय योग परंपरा को आधुनिक जीवनशैली एवं वैज्ञानिक दृष्टिकोण के साथ जोड़कर समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुँचाने का सफल प्रयास किया है। उनका मानना है कि योग केवल एक व्यायाम नहीं, बल्कि सम्पूर्ण जीवन जीने की कला है।
Impact & Reach
1 करोड़+
लोगों तक योग का प्रत्यक्ष प्रभाव
2 करोड़+
लोग प्रत्यक्ष एवं परोक्ष रूप से लाभान्वित
30 लाख+
बच्चों को "बाल योग अभियान" के अंतर्गत प्रशिक्षण
71 लाख
लोगों के साथ माननीय प्रधानमंत्री के 71वें जन्मदिवस पर ऐतिहासिक सामूहिक योगाभ्यास
51 लाख
लोगों के साथ वर्ष 2021 में सामूहिक सूर्य नमस्कार अभियान
10 लाख
लोगों को वर्ष 2020 में ऑनलाइन योग प्रशिक्षण
Founder's Message
योग केवल एक अभ्यास नहीं, बल्कि जीवन जीने की एक पद्धति है। हमारा उद्देश्य योग शिक्षकों, संस्थानों और वेलनेस पेशेवरों को एक ऐसे राष्ट्रीय मंच के अंतर्गत एकजुट करना है, जो उत्कृष्टता, नैतिकता और सेवा को प्रोत्साहित करे। मिलकर हम प्रामाणिक योग शिक्षा और सामूहिक नेतृत्व के माध्यम से समाज को रूपांतरित कर सकते हैं।
— योगगुरु श्री मंगेश त्रिवेदी जी
Yoga Journey
प्रारंभिक जीवन
समाज सेवा के उद्देश्य से लखनऊ के एक प्रतिष्ठित अस्पताल में योग शिक्षक के रूप में अपने करियर की शुरुआत की।
आध्यात्मिक मार्गदर्शन
काशीपीठ के शंकराचार्य स्वामी श्री नरेंद्रानंद सरस्वती जी के सानिध्य में कार्य करने का अवसर प्राप्त हुआ।
2007
वर्ष 2007 में नई दिल्ली आकर प्रसिद्ध योगगुरु श्री भरत ठाकुर के साथ विभिन्न राष्ट्रीय योग अभियानों में सक्रिय भूमिका निभाई।
2015
व्यक्तिगत एवं कॉर्पोरेट योग सेवाओं के विस्तार हेतु YogaKaro की स्थापना की।
2021
देशभर के योग शिक्षकों को एक राष्ट्रीय मंच प्रदान करने के उद्देश्य से महासंघ की स्थापना की।
Institutional Leadership
योग गुरु मंगेश त्रिवेदी अखिल भारतीय योग शिक्षक महासंघ (ABYOGASMS Foundation) के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं। उनके नेतृत्व में महासंघ भारत के प्रमुख योग शिक्षक संगठनों में अपनी विशिष्ट पहचान स्थापित कर चुका है।
महासंघ का उद्देश्य
International Yoga Day
वर्ष 2026 · 12वाँ अंतरराष्ट्रीय योग दिवस
आयुष मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा सौंपे गए तीन प्रमुख विशेष कार्यक्रमों का नई दिल्ली में सफल संचालन।
1200+
प्रतिभागी
300+
स्थानों पर जागरूकता अभियान
3–15
दिवसीय विशेष योग शिविर
2 लाख+
लोगों तक योग का लाभ
वर्ष 2025
6 प्रमुख स्थानों पर आयोजन
10,000+ प्रतिभागी
वर्ष 2024
5 प्रमुख स्थान
6000+ प्रतिभागी
वर्ष 2023
5 स्थानों पर योग शिविर
6000+ प्रतिभागी
वर्ष 2022
नई दिल्ली के 16 ऐतिहासिक स्थल
10,000+ प्रतिभागी
Major National Events
14 जून 2026
मध्य प्रदेश योग आयोग के तत्वावधान में आयोजित भव्य योग महोत्सव का नेतृत्व।
मुख्य अतिथि: श्री देवकी नंदन ठाकुर जी महाराज, अभिनेता अनिरुद्ध दवे, डॉ. राघवेंद्र शर्मा
2025
900+ योग शिक्षकों का सम्मान।
मुख्य अतिथि: श्री अभिषेक वर्मा
2025
योग क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले योग शिक्षकों का राष्ट्रीय सम्मान समारोह।
2024
300+ योग शिक्षकों को सम्मानित किया गया।
2024
500+ योग शिक्षकों का सम्मान।
मुख्य अतिथि: श्री अनिल मिश्रा, डॉ. दिनेश शर्मा
2023
नई दिल्ली में आयोजित समारोह में 450+ योग शिक्षकों का सम्मान।
2022
नई दिल्ली के लाजपत भवन ऑडिटोरियम में 600+ योग शिक्षकों को सम्मानित किया गया।
मुख्य अतिथि: डॉ. महेंद्र भाई मुंजापारा, डॉ. ईश्वर बसवरड्डी, स्वामी दीपांकर जी महाराज
Honors & Awards
विभिन्न राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं द्वारा सैकड़ों सम्मान
Media Presence
योग गुरु मंगेश त्रिवेदी समय-समय पर राष्ट्रीय समाचार चैनलों, सामाजिक अभियानों एवं विशेष कार्यक्रमों के माध्यम से योग का संदेश देशभर तक पहुँचाते रहे हैं।
विशेष उपलब्धियाँ
Educational Qualifications
एम.एससी. (मानव चेतना एवं योग विज्ञान)
देव संस्कृति विश्वविद्यालय, हरिद्वार · प्रथम श्रेणी
बी.एससी.
युवराज दत्त महाविद्यालय · सत्र 2002
Notable Clients
योग गुरु मंगेश त्रिवेदी ने अनेक प्रतिष्ठित उद्योगपतियों, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों, न्यायविदों, राजनेताओं एवं अंतरराष्ट्रीय राजनयिकों को योग प्रशिक्षण प्रदान किया है।
उद्योग जगत
राजनीति
न्यायपालिका
इसके अतिरिक्त देश-विदेश के अनेक उद्योगपति, राजनयिक, वरिष्ठ अधिकारी एवं प्रतिष्ठित व्यक्तित्व उनके मार्गदर्शन से लाभान्वित हुए हैं।
Global Contribution
योग गुरु मंगेश त्रिवेदी ने चीन, अर्जेंटीना एवं कोस्टा रिका सहित विभिन्न देशों के दूतावासों में विशेष योग सत्रों का संचालन किया है। उन्हें भारतीय चिकित्सा जगत की प्रमुख संस्था Indian Medical Association (IMA) द्वारा भी योग के वैज्ञानिक महत्व एवं जीवनशैली आधारित रोगों पर व्याख्यान हेतु आमंत्रित किया गया।
A Vision, A Movement
महासंघ के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय योगगुरु श्री मंगेश त्रिवेदी जी द्वारा देखा गया यह स्वप्न आज देशभर में एक विशाल जनआंदोलन का रूप लेता हुआ दिखाई दे रहा है। उनके नेतृत्व में महासंघ योग शिक्षकों की आवाज बनकर उनके सम्मान, स्वाभिमान एवं सुरक्षित भविष्य हेतु निरंतर कार्यरत है।
Gallery
कार्यक्रमों, सम्मेलनों एवं जन-जागरूकता अभियानों की तस्वीरें यहां जल्द जोड़ी जाएंगी।
Together We Inspire. Together We Serve. Together We Transform Lives.
चाहे आप शिक्षक हों, संस्थान हों या छात्र — महासंघ आपकी व्यावसायिक यात्रा में साथ खड़ा है।